कंबाइन मालिकों ने फूंके केंद्र सरकार के पुतले
। डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कंबाइन संघर्ष कमेटी की ओर से जिले भर में केंद्र की मोदी सरकार के पुतले फूंके।
जागरण संवाददाता, भिखीविंड/ तरनतारन : डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कंबाइन संघर्ष कमेटी की ओर से जिले भर में केंद्र की मोदी सरकार के पुतले फूंके। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए किसानों का सारा कर्ज माफ करने, कंबाइन मालिकों को 50-50 हजार की वित्तीय मदद देने की मांग रखी।
केंद्र सरकार के खिलाफ तरनतारन में अमरजीत सिंह जोधेवाल, चोहला साहिब में दलमेघ सिंह, झब्बाल में गुरपाल सिंह पंडोरी, पट्टी में दिलबाग सिंह सभरा, वल्टोहा में हरपाल सिंह वां, भिखीविंड में हीरा सिंह दोदे की अगुआई में प्रदर्शन करने के लिए कार्यक्रम तय किए गए। इस दौरान डीजल-पेट्रोल की बढ़ रही कीमतों की निंदा की गई।
अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष परमजीत सिंह दुगलवाला ने कहा कि गेहूं के सीजन से लेकर धान के सीजन तक डीजल के दाम में 20 रुपये बढ़ोतरी हो चुकी है। दूसरी तरफ केंद्र सरकार कृषि ऑर्डिनेंस लाकर समूची किसानी को तबाह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि खेती मंडी तोड़कर किसानों की फसल को कौड़ियों के भाव खरीदने की नीति बर्दाश्त नहीं होगी। महासचिव अमरजीत सिंह दीनेवाल, रंजीत सिंह तेजा सिंह वाला, भाग सिंह कलसियां ने कहा कि किसानी को तबाह करने वाले ऑर्डिनेंस बिना शर्त वापस लिए जाएं। कंबाइन मालिकों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाए, किसानों की आत्महत्याएं रोकने के लिए सभी कर्ज माफ किए जाएं। इस मौके पर बलवंत सिंह, धर्म सिंह ठट्ठगड़, जगतार सिंह ढोटियां, बगीचा सिंह, मनजिंदर सिंह, बलगेर सिंह, हीरा सिंह, सूबा सिंह माणोचाहल, इकबाल सिंह, बलविंदर सिंह खैहरा, जागीर सिंह खालड़ा, जसबीर सिंह कोटली, गुरिंदर सिंह झामका, गुरपाल सिंह पंडोरी, गुरवेल सिंह तुड़, तलविंदर सिंह खालड़ा, पलविंदर सिंह कंबोके, अर्शबीर सिंह नारली, हरपाल सिंह, तजिंदर सिंह, कश्मीर सिंह, हरदेव सिंह अमीशाह मौजूद थे।