महंगाई के खिलाफ फूंका केंद्र सरकार का पुतला
देश में जब मनमोहन सिंह की अगुआई में सरकार थी तो उस समय डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस की कीमत बहुत कम थी।
जासं, तरनतारन : देश में जब मनमोहन सिंह की अगुआई में सरकार थी तो उस समय डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस की कीमत बहुत कम थी। परंतु केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा महंगाई को इस कदर बेलगाम कर दिया गया है कि रसोई के बजट से लेकर पूरी अर्थव्यवस्था खराब हो चुकी है। कारपोरेट घरानों को खुश करने लिए केंद्र सरकार द्वारा महंगाई को रोजाना बढ़ावा दिया जा रहा है। यह कहना है खडूर साहिब के सांसद जसबीर सिंह डिंपा का। भगवान परशुराम चौक में केंद्र सरकार का पुतला जलाते उन्होंने कहा कि देश के लोग आज भी मनमोहन सिंह की सरकार को याद करते हैं। विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री, हरमिदर सिंह गिल ने कहा कि कृषि कानूनों के मामले पर प्रधानमंत्री का मौनव्रत कई प्रकार की शंकाए पैदा करता है। परंतु वह दिन दूर नहीं जब यह कानून वापस लेने पड़ेंगे। इससे पहले कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी 132वीं जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि भेंट करते हुए डा. अग्निहोत्री ने कहा कि पंडित नेहरू को आधुनिक भारत के निर्माता के तौर पर जाना जा रहा है।
इस मौके पर चेयरमैन किरनबीर सिंह मिट्ठा, गुरमिदर सिंह रटौल, सुखविदर सिंह सिद्धू, भूपिदर सिंह बिट्टू, सुमीत कुमार सौंधी, सोनू दोदे, मंगलदास मुनीम, मनोज अग्निहोत्री, मनजीत सिंह ढिल्लों, अवतार सिंह तनेजा, संजीव कुंदरा मौजूद थे।