झूठी शिकायतें करने वाला नामजद
हरचरन सिंह नामक व्यक्ति ने अपने ही गांव के हरदीप सिंह खिलाफ झूठी शिकायतें देकर परेशान करने का आरोप लगाया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 11:18 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 11:18 PM (IST)
संवाद सूत्र, खालड़ा: हरचरन सिंह नामक व्यक्ति ने अपने ही गांव के हरदीप सिंह खिलाफ झूठी शिकायतें देकर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरचरन सिंह ने बताया कि हरदीप सिंह उसके खिलाफ नशा बेचने की कई झूठी शिकायतें दे चुका है। उसे जान से मारने की कई बार धमकियां भी दी गईं। एसएसपी को दी शिकायत में हरचरन ने बताया कि उक्त आरोपित पुलिस की वर्दी भी पहनता है। एसपी (आइ) जगजीत सिंह वालिया की जांच के बाद थाना खालड़ा में एएसआइ सुखबीर सिंह ने आरोपित खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें