कैप्टन ने पंजाब के लोगों को गुमराह किया: जागीर कौर
खडूर साहिब कैप्टन अमरिदर सिंह प्रदेश के सबसे नाकाम मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। विधानसभा चुनाव के समय गुटका साहिब हाथ में लेकर उन्होंने पंजाब के लोगों को गुमराह किया।
जागरण संवाददाता, खडूर साहिब : कैप्टन अमरिदर सिंह प्रदेश के सबसे नाकाम मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। विधानसभा चुनाव के समय गुटका साहिब हाथ में लेकर उन्होंने पंजाब के लोगों को गुमराह किया। सरकार बनाते ही वह सुविधाएं वापस ले लीं जो बादल सरकार द्वारा 10 वर्ष से दी जा रही थीं। यह आरोप अकाली-भाजपा गठबंधन की प्रत्याशी बीबी जागीर कौर ने लगाए हैं।
खडूर साहिब हलके के कस्बा चोहला साहिब व मुंडापिंड में चुनावी रैलियों को संबोधन करते उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने बिजली बिलों में इजाफा करके 1300 करोड़ का अधिक बोझ डाल दिया गया है। एसजीपीसी के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष अलविंदरपाल सिंह पखोके ने बीबी जागीर कौर को सम्मानित किया। इस मौके पर एसजीपीसी महासचिव गुरबचन सिंह करमूवाला,शिअद महिला विंग अध्यक्ष रुपिंदर कौर ब्रह्मपुरा, रमनजीत सिंह भरोवाल, गुरिदर सिंह टोनी, प्रेम सिंह पन्नू, कुलदीप सिंह लाहोरिया, दलबीर सिंह जहांगीर, गुरसेवक सिंह शेख, परमजीत सिंह मुंडापिंड, भूपिंदर सिंह, बख्शीश सिंह डयाल, बलदेव सिंह आदि मौजूद थे।