तस्करों ने नशा विरोधी कमेटी के सदस्य को पीटा
गांव तुंग निवासी बलविंदर सिंह पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 11:24 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 11:24 PM (IST)
संवाद सूत्र, हरिके पत्तन : गांव तुंग निवासी बलविंदर सिंह पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बचाव के लिए जब भतीजा गुरशेर सिंह आगे आया तो उसे भी घायल कर दिया।
गांव तुंग निवासी बलविंदर सिंह ने बताया कि वह नशा विरोधी कमेटी का सदस्य है। गांव के कुछ लोग नशा बेचते थे। जिनको बलविंदर सिंह ने मना किया। इसी रंजिश तहत निशान सिंह, गुरवेल सिंह, बलविंदर सिंह, कर्मजीत सिंह, निशान सिंह, पलविंदर सिंह ने पहले बलविंदर सिंह को घायल किया। फिर बचाव लिए आए उसके भतीजे गुरशेर सिंह को हमले का शिकार बनाया। एएसआइ जतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपितों के खलाफ मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें