गणतंत्र दिवस पर सरकारिया ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
73वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन ग्राउंड में जिला स्तरीय समारोह करवाया गया।
संस, तरनतारन : 73वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन ग्राउंड में जिला स्तरीय समारोह करवाया गया। इसमें कैबिनेट मंत्री सुखबिदर सिंह सरकारिया ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत करके राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की और परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह धूरी, एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना भी मौजूद थे। समारोह के दौरान परेड कमांडर डीएसपी मनिदरपाल सिंह की अगुआई में पंजाब पुलिस, महिला पुलिस व पंजाब होमगार्ड ने परेड में हिस्सा लिया। इसके अलावा सेकेंड परेड कमांडर के तौर पर एसआइ हरजीत सिंह की अगुआई में एसआइ प्रगट सिंह, बलजीत कौर, व पंजाब होम गार्डज की अगुआई एसआइ सोहन सिंह ने की।
कैबिनेट मंत्री सुखबिदर सिंह सरकारिया ने कहा कि आज के दिन मैं भारतीय संविधान के निर्माण में योगदान देने वाले हर शख्स को प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हमारी आजादी के भी 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। शहीदों ने आजादी लिए दी कुर्बानियों व देश के भविष्य लिए देखे सपनों को साकार करने लिए हम सभी को संकल्प लेना चाहिए। इस मौके डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह धूरी व एसएसपी गुलनीत सिंह खुराणा ने कैबिनेट मंत्री सुखबिदर सिंह सरकारिया को सम्मानित किया। समारोह में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (कन्या) की छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत गायन किया। इस मौके पर जिला सेशन जज प्रिया सूद, एडीसी (जनरल) जगविदरजीत सिंह ग्रेवाल, एसडीएम रजनीश अरोड़ा मौजूद थे। कांग्रेस भवन में अग्निहोत्री
ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
कांग्रेस भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री ने निभाई। पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। विधायक अग्निहोत्री ने कहा कि हमारे देश की आजादी लिए जिन शूरबीरों ने कुर्बानी दी। उनको हमेशा याद रखा जाएगा। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन शुबेग सिंह धुन्न, वाइस चेयरमैन अवतार सिंह तनेजा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनू दोदे, सहकारी कोआपरेटिव बैंक के डायरेक्टर मनजीत सिंह ढिल्लों, यशपाल शर्मा, खजान सिंह शहाबपुर, तरसेम शर्मा, ठेकेदार अवतार सिंह, शक्ति शर्मा, संजीव देवगन मौजूद थे।