मरहाणा गांव में दुकान का शटर तोड़ सामान चोरी किया
गांव मरहाणा में मैकेनिक की दुकान का शटर तोड़ अज्ञात लोगों ने सामान चोरी कर लिया।
संसू, हरिके पत्तन : गांव मरहाणा में मैकेनिक की दुकान का शटर तोड़ अज्ञात लोगों ने सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दुकानदार जसबीर सिंह ने बताया कि आधी रात को अज्ञात लोगों ने मैकेनिक की दुकान का शटर तोड़कर आक्सीजन गैस सिलेंडर, एलपीजी गैस सिलेंडर, कटर, पाइप, वेल्डिंग केबल, लीड, होल्डर, वर्म, लोहे के पाइप व चैनल के अलावा जैक चोरी कर लिए। सब इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। झंडेर में घर पर अज्ञात लोगों ने चलाई गोलियां
अज्ञात लोगों ने घर की ओर गोलियां चलाई। इस बाबत अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव झंडेर निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि रात को अपने कमरे में परिवार के साथ सो रहा था। आधी रात एक बजे अज्ञात लोगों ने घर की ओर गोलियां चलाई। घर की दीवार, कमरे की खिड़कियों पर चार गोलियां लगी। एएसआइ लखविदर सिंह ने गुरप्रीत सिंह के बयान दर्ज करके अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घर के बाहर गोलियां चलाने पर मामला दर्ज
गांव मीयांपुर के रहने वाले मंजीत सिंह के घर के आगे गोलियां चलाने के मामले में रणजीत सिंह के खिलाफ थाना सराय अमानत खां में मुकदमा दर्ज किया गया है।
डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि मंजीत सिंह ने शिकायत करते बताया कि उसकी पत्नी के रणजीत सिंह के साथ अवैध संबंध है। मंजीत सिंह ने रणजीत सिंह को इस बाबत चेतावनी दी। रणजीत सिंह ने उसे डराने के लिए बुधवार की रात एक बजे घर के आगे गोलियां चलाई। एएसआइ बलविदर सिंह ने मौके पर जाकर जांच के बाद आरोपित खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।