Move to Jagran APP

कांग्रेस ने हथकंडे अपनाकर रद करवाई मजीठिया की जमानत : ब्रह्मपुरा

खडूर साहिब से शिअद-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने संगतपुरा डेरा साहिब वड़िग ब्रह्मपुरा मुंडापिड में चुनावी बैठकों को संबोधित करते कहा कि जनता कांग्रेस पार्टी की सरकार से निजात पाना चाहती है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 08:26 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 08:26 PM (IST)
कांग्रेस ने हथकंडे अपनाकर रद करवाई मजीठिया की जमानत : ब्रह्मपुरा
कांग्रेस ने हथकंडे अपनाकर रद करवाई मजीठिया की जमानत : ब्रह्मपुरा

जासं, तरनतारन : खडूर साहिब से शिअद-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने संगतपुरा, डेरा साहिब, वड़िग, ब्रह्मपुरा, मुंडापिड में चुनावी बैठकों को संबोधित करते कहा कि जनता कांग्रेस पार्टी की सरकार से निजात पाना चाहती है। कांग्रेस सरकार ओछे हथकंडे अपनाकर पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत तो खारिज करवाने में कामयाब रही, परंतु मुकदमा दर्ज करवाने के बदले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, उपमुख्यमंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा को जवाब देना पड़ेगा। रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने कहा कि श्री गुटका साहिब हाथ में लेकर कैप्टन अमरिदर सिंह ने 2017 में पंजाब के लोगों को गुमराह किया। फिर साढ़े चार वर्ष तक कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया। कांग्रेस हाईकमान को पता चल गया था कि चुनाव में हार होने वाली है, इस लिए कैप्टन को हराकर चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बना दिया गया। ब्रह्मपुरा ने कहा कि खडूर साहिब से कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक रविदर सिंह ब्रह्मपुरा, अलविदरपाल सिंह पखोके, दलबीर सिंह जहांगीर, भूपिदर सिंह फतेहाबाद, कुलदीप सिंह औलख, गुरसेवक सिंह शेख, पलविदर सिंह पिका, गुरप्रीत सिंह भूरे, केवल सिंह, गुरदेव सिंह शाही, सतनाम सिंह मान मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.