अनाथ बच्चों व बुजुर्गो के साथ मनाया जन्मदिन
इनरव्हील क्लब के सदस्य श्वेता ने बेटे कुशल का जन्मदिन अनाथ बच्चों व बुजुर्गो के साथ मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 12:08 AM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 06:13 AM (IST)
संवाद सूत्र, पट्टी : इनरव्हील क्लब के सदस्य श्वेता धवन की ओर से अपने बेटे कुशल कार्तिक का जन्मदिन श्री गुरु नानक आश्रम जवंदा में अनाथ बच्चों व बुजुर्गो के साथ मनाया गया। इस मौके पर हरीश कुमार, हकूमत राय, तृप्ता, बाणी भी मौजूद थे।
इस मौके पर कुशल कार्तिक ने अनाथ बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाकर खुशी व्यक्त की। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष मनजीत कौर बुर्ज ने कहा कि मेंबर श्वेता धवन के परिवारिक मेंबरों की ओर से बुजुर्ग व अनाथ बच्चों को कंबल बांटे गए। इसके साथ ही आइडियल अकादमी के हेड टीचर सेवा सिंह ने फल बांटे। आश्रम के मुख्य संचालक बाबा अरपिंदर सिंह ने सभी मेंबरों धन्यवाद किया। इस मौके बलजीत कौर, रेनू जैन, गुरमुख सिंह, विशाल सिंह आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें