पुलिस की धक्केशाही के खिलाफ डीएसपी के कार्यालय का किया घेराव
भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी (आरएमपीआइ) की ओर से पुलिस धक्केशाही के खिलाफ सब डिवीजन भिखीविंड के डीएसपी के कार्यालय का घेराव किया गया। घ्
संवाद सूत्र, भिखीविंड : भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी (आरएमपीआइ) की ओर से पुलिस धक्केशाही के खिलाफ सब डिवीजन भिखीविंड के डीएसपी के कार्यालय का घेराव किया गया। घेराव की अगुआई करते देहाती मजदूर सभा नेता हरजिंदर सिंह, जम्हूरी किसान सभा नेता अरसाल सिंह संधू, पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन नेता धर्म सिंह पट्टी, जनवादी स्त्री सभा नेता बलविंदर कौर भिखीविंड ने कहा कि भिखीविंड पुलिस की ओर से गांव सांधरा के परिवार पर दर्ज किया झूठा केस वापस किया जाए।
उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह सांधरा के परिवार पर शुक्रवार को जानलेवा हमला किया गया। पुलिस को शिकायत करने पर थाना कच्चा-पक्का में कार्रवाई नहीं की गई, उल्टा भगवंत सिंह के परिवार के खिलाफ फर्जी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर झूठा केस दर्ज कर लिया गया है। मुखत्यार सिंह मल्ला, जसपाल सिंह ढिल्लों, चमन लाल दराजके, दलजीत सिंह दयालपुर, बलदेव सिंह पंडोरी, बलदेव सिंह भैल ने कहा कि एक कांग्रेस नेता के इशारे पर पुलिस ने झूठा केस दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में अगर केस रद न किया गया तो एसएसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर संतोख सिंह, अंग्रेज सिंह, जसबीर सिंह वैरोंवाल, अजीत सिंह ढोटा, हरभजन सिंह, कुलवंत सिंह, जसवंत सिंह मौजूद थे।
वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने भंडारी पुल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अलग-अलग किसान नेताओं ने अनशन रखकर आंदोलन के साथ एकजुटता जताई। धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते हुए रत्न सिंह रंधावा ने कहा कि जीत की तरफ बढ़ रहे कृषि आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान किसान नेताओं जगातर सिंह, अमरजीत आसल, प्रकाश सिंह, बलबीर सिहं झामका, डा. कंवलजीत कौर धनोआ, एडवोकट कंवलजीत कौर, सविदर सिंह, दरबारा सिंह, सुखदेव सिंह, बलदेव सिंह वेरका मौजूद थे।