बाबा दीप सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट ने बांटा राशन
बाबा दीप सिंह जी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 80 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 05:05 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 06:35 AM (IST)
संवाद सूत्र, पट्टी : बाबा दीप सिंह जी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 80 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। ट्रस्ट के मुख्य सेवादार गुरमीत सिंह ने कहा कि यह सभी सेवाएं गुरु नानक जी की कृपा से देश विदेश की संगतों के सहयोग से चलाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी ने पूरी मानवता को किरत करने, नाम जपने व बंड छकने का संदेश दिया। इस मौके पर डॉ. सरबप्रीत सिंह, अवतार सिंह, जगजीत सिंह, जसपाल सिंह, गुरदेव सिंह, शमिंदर सिंह कलसी, अमनदीप सिंह, प्रीत टेलर्ज, आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें