बादल व कैप्टन की मिलीभगत से पंजाब का विकास रुका : औलख
आम आदमी पार्टी ट्रेंड विग के जिला उपाध्यक्ष गुरसेवक सिंह औलख ने कैप्टन सरकार पर निशाना साधा है।
संवाद सूत्र, खडूर साहिब : आम आदमी पार्टी ट्रेंड विग के जिला उपाध्यक्ष गुरसेवक सिंह औलख ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की मिलीभगत से राज्य का विकास रुक गया गया। बेअदबी के मामले में कांग्रेस और शिअद ने पंजाब के लोगों को धोखा दिया है। प्रदेश के लोग अब आप की सरकार बनाना चाहते हैं।
गांव चोताला में बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविद केजरीवाल की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा बड़े स्तर पर विकास किया गया है। देश के सभी राज्यों के मुकाबले दिल्ली में बिजली सबसे सस्ते दाम पर मिल रही है। सेहत और शिक्षा के मामले में आम आदमी पार्टी की सरकार ने कई मिसाल कायम की है। इस दौरान मीडिया इंचार्ज हरप्रीत सिंह धुन्ना, ठेकेदार कुलदीप सिंह, मंजीत सिंह, गुरमेज सिंह, मनजिदर सिंह काला, राम संधू, सिमरनजीत सिंह, नंबरदार नरिदर सिंह, सुखप्रीत सिंह, कैप्टन कश्मीर सिंह ने गुरसेवक सिंह औलख को सम्मानित करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का आश्वासन दिया।