घर के बाहर बीड़ी पीने से रोका तो किया हमला
गांव अलादीनपुर में घर के बाहर खड़े होकर बीड़ी पीने से मना करने पर लवप्रीत सिंह को बुरी तरह से घायल कर दिया।
संस, तरनतारन : गांव अलादीनपुर में घर के बाहर खड़े होकर बीड़ी पीने से मना करने पर लवप्रीत सिंह को बुरी तरह से घायल कर दिया। आरोपितों ने युवक की हड्डी तोड़ डाली। लवप्रीत सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह नामक युवक उसके घर के आगे खड़े होकर बीड़ी पीता था। उसे कई बार ऐसा करने से मना किया गया। 12 जुलाई को लवप्रीत सिंह अपने चचेरे भाई दलबीर सिंह के पास बैठा था। वहां हरप्रीत सिंह दातर लेकर अपने साथी मनप्रीत सिंह, गुरभेज सिंह, हरप्रीत सिंह, केवल सिंह समेत आया और बीड़ी पीने लगा। मना करने पर आरोपितों ने लवप्रीत सिंह पर दातर से हमला कर दिया। युवक को सिविल अस्पताल तरनतारन में दाखिल करवाया गया। युवक ने बताया कि लोगों ने राजीनामा करवाने का प्रयास किया। परंतु ऐसा न होने पर थाना सदर की पुलिस को शिकायत दी गई। एएसआइ मुख्तयार सिंह ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।