बहन को परेशान करने पर रोका तो घर में घुसकर किया हमला
गांव पंडोरी गोला निवासी युवक करणजीत सिंह पर चार युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 05:19 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 05:19 PM (IST)
संवाद सूत्र, तरनतारन : गांव पंडोरी गोला निवासी युवक करणजीत सिंह पर चार युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। युवक को परिजन घायल हालत में तरनतारन के सरकारी अस्पताल में लेकर गए, यहां डॉक्टरों ने प्रथम इलाज के बाद अमृतसर रेफर कर दिया। करणजीत सिंह ने बताया कि उसकी दसवीं कक्षा में पढ़ती बहन को मनप्रीत सिंह परेशान करता था। इसकी शिकायत उसने मनप्रीत सिंह के परिजनों को की थी। इसी की रंजिश तहत मनप्रीत सिंह ने बलजीत सिंह, जगजीत सिंह रवि और कुलवंत सिंह के साथ मिलकर करणजीत सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में करणजीत सिंह घायल हो गया। थाना सदर तरनतारन पुलिस ने करणजीत सिंह के बयानों पर चारों आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें