Move to Jagran APP

भिखीविंड में खेत के विवाद में किसान पर किया हमला

गांव मनावां निवासी सतनाम सिंह पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसकी वजह खेत का विवाद बताया जाता है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Aug 2021 05:22 PM (IST)Updated: Fri, 20 Aug 2021 05:22 PM (IST)
भिखीविंड में खेत के विवाद में किसान पर किया हमला
भिखीविंड में खेत के विवाद में किसान पर किया हमला

संसू, भिखीविड : गांव मनावां निवासी सतनाम सिंह पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसकी वजह खेत का विवाद बताया जाता है। पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है। एएसआइ मेजर सिंह ने बताया कि किसान सतनाम सिंह की जमीन के साथ गुरदेव सिंह के खेत हैं जिसके पास सांझी जगह पर पौधे लगाए गए हैं। इसको लेकर चले आ रहे विवाद के बीच गुरदेव ने गुरविदर सिंह, दिलबाग सिंह, सुखदेव सिंह, नंबरदार जगीर सिंह, मंजीत सिंह, मनप्रीत सिंह संग मिलकर सतनाम पर हमला कर दिया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। रंजिशन हमला करके किया घायल

loksabha election banner

इसी तरह गांव सिधवां निवासी गुरसेवक सिंह पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में घायल गुरसेवक सिंह को पट्टी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। एएसआइ तरसेम सिंह ने बताया कि गुरसेवक शाम को खेतों से घर लौट रहा था कि आरोपित किसान सुरजीत सिंह, अवतार सिंह और सकत्तर सिंह नामक तीनों भाइयों ने उसे रोककर हमला कर दिया। एएसआइ तरसेम सिंह ने बताया कि किसान सुरजीत सिंह की भैंसें गुरसेवक के खेत में चली गई थी, जिसके चलते फसल का नुकसान हुआ था। गुरसेवक ने सुरजीत सिंह को इस बाबत शिकायत दी। इसी रंजिश में सुरजीत ने अपने भाइयों संग मिलकर उस पर हमला कर दिया। थाना खालड़ा में तीनों भाइयों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.