पत्नी को तंग करने से रोका तो घर में घुसकर की मारपीट
। गांव सोहल निवासी महिला टीचर के पति पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया।
संवाद सूत्र, झब्बाल : गांव सोहल निवासी महिला टीचर के पति पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। भागते समय आरोपितों ने गोलियां भी चलाई। हमलावरों ने व्यक्ति को घर से अगवा करने के बाद रास्ते में फेंक दिया गया। थाना झब्बाल में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गुरसेवक सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी गांव गग्गोबूहा स्थित निजी स्कूल में टीचर है। उसे गांव सोहल निवासी गुरजंट सिंह परेशान करता था। इस बाबत मामला पंचायत के समक्ष उठाया गया। पंचायत ने राजीनामा करवा दिया, परंतु गुरजंट सिंह ने अपने हरकतें नहीं छोड़ी। स्कूल के लौटते समय पत्नी को दोबारा परेशान करने लगा। आरोपित गुरजंट सिंह ने अपने साथी गुरमुख सिंह, मनबीर सिंह, जजबीर सिंह, मिट्ठू सिंह व अज्ञात व्यक्ति को साथ लेकर गुरसेवक सिंह के घर में दाखिल हुआ। आरोपितों ने गुरसेवक सिंह को बुरी तरह पीटा। गुरसेवक सिंह को अगवा करके रास्ते में फेंक दिया गया।
थाना प्रभारी प्रभजीत सिंह ने बताया कि एसआइ राजबीर सिंह ने गुरसेवक सिंह को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।