मूर्तियों को तोडऩे वाले आरोपितों को गिरफ्तार करने में पुलिस हो रही नाकाम साबित
पुलिस लोगों को इंसाफ देने में नाकाम साबित हो रही है। अगर पुलिस प्रशासन का रवैया इसी तरह रहा तो आने वाले दिनों में संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा।
संस, तरनतारन : पुलिस लोगों को इंसाफ देने में नाकाम साबित हो रही है। अगर पुलिस प्रशासन का रवैया इसी तरह रहा तो आने वाले दिनों में संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा। यह जानकारी शिव सेना केसरी (यूथ विग) के प्रदेश उपाध्यक्ष एके जोशी ने दी।
श्री चितपूर्णी मंदिर, फतेहचक्क में हुई मूर्तियों की बेअदबी के मामले को लेकर प्रबंधक गुरदास शर्मा एके जोशी की अगुआई में एसपी (हेडक्वार्टर) गुरनाम सिंह को मिले। गुरदास शर्मा ने मांग की कि जिन आरोपितों ने मूर्तियों को तोड़ने का प्रयास किया। उनको जल्द गिरफ्तार करके सख्त कार्रवाई की जाए। जोशी ने कहा कि सब डिवीजन के अधिकारी सिर्फ सियासी दबाव में आकर काम करना जानते है, यह लोगों को क्या इंसाफ दिला सकते है। उन्होंने कहा कि अगर अधिकारियों का रवैया इसी तरह पक्षपात करने वाला रहा तो शिव सेना द्वारा समूह हिदू संगठनों व लोगों को साथ लेकर पुलिस प्रशासन खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। इस मौके जिला कांग्रेस कमेटी महिला विग की अध्यक्ष अनीता वर्मा, भगवान परशुराम ब्राह्मंण सभा से लेक्चरार शक्ति शर्मा, संजीव देवगन, वर्षा शर्मा, चरनदास मट्टू, कोमल, अकाश, विशाल, संजीव, मनी, संदीप कुमार, निखिल शर्मा मौजूद थे।