महंगी बिजली के खिलाफ आप ने प्रदेश सरकार के खिलाफ निकाला रोष मार्च
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह द्वारा बिजली समझौता रद करने से अपने हाथ खींच लिए गए है। जिससे साबित होता है कि कैप्टन और बादल परिवार आपस में मिलकर पंजाब के लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
संस, तरनतारन : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह द्वारा बिजली समझौता रद करने से अपने हाथ खींच लिए गए है। जिससे साबित होता है कि कैप्टन और बादल परिवार आपस में मिलकर पंजाब के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। परंतु अब राज्य के लोग कांग्रेस और शिअद को मुंह नहीं लगाएंगे। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के लोक सभा हलका खडूर साहिब के इंचार्ज बलजीत सिंह खैहरा, जिला अध्यक्ष गुरविदर सिंह बहिड़वाल ने पार्टी वर्करों के साथ शहर में रोष मार्च निकालने के दौरान दी।
बलजीत सिंह खैहरा ने कहा कि साढ़े चार वर्ष तक कैप्टन सरकार द्वारा अपने एक भी चुनावी वादे को पूरा नहीं किया गया। अब कैप्टन और सिद्धू की आपसी लड़ाई के चलते राज्य सरकार ठंडी पड़ी हुई है। दूसरी तरफ पंजाब में लूटमार का दौर बढ़ चुका है। राज्य का युवा वर्ग नशे के दलदल में फंसा हुआ है। पूरे भारत में पंजाब के लोगों को ही सबसे महंगे दर पर बिजली खरीदनी पड़ रही है। इस मौके पर सरवन सिंह धुन्न, लालजीत सिंह भुल्लर, रणजीत सिंह चीमा, कश्मीर सिंह सोहल, मनजिदर सिंह लालपुरा, गुरसेवक सिंह औलख, गुरदेव सिंह लाखणा, शेर सिंह गिल, रजिदर सिंह उसमां, दलजीत सिंह फौजी, हरप्रीत सिंह धुन्ना, कश्मीर सिंह सोहल, रणजीत रसूलपुरी, हरमनजीत सिंह उसमां, पूनम शर्मा, अंजू वर्मा, नीलम शर्मा आदि मौजूद थे।