शराब मामले में आप ने विधायक रमनजीत सिंह सिक्की का घेरा आवास
जहरीली शराब पीने कारण जो मौतें हुई है। उसके लिए कांग्रेसी विधायक रमनजीत सिंह सिक्की के पीए जर्मनजीत सिंह कंग सीधे तौर पर जिम्मेदार है।
संवाद सहयोगी, खडूर साहिब : जहरीली शराब पीने कारण जो मौतें हुई है। उसके लिए कांग्रेसी विधायक रमनजीत सिंह सिक्की के पीए जर्मनजीत सिंह कंग सीधे तौर पर जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह द्वारा इस मामले के आरोपितों को जानबूझकर बचाया जा रहा है। यह कहना है आम आदमी पार्टी युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिद्धू का।
कांग्रेस विधायक रमनजीत सिंह सिक्की के आवास (गांव रैषीयाणा) का घेराव करते उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग जानते है कि गुटका साहिब हाथ में लेकर प्रदेश के लोगों को कैप्टन अमरिदर सिंह ने गुमराह किया था। वह गुटका साहिब किसी ओर ने नहीं, बल्कि रमनजीत सिंह सिक्की ने ही कैप्टन को पकड़ाया था। उन्होंने कहा हलके में इतनी बड़ी त्रासदी होने के बावजूद हलका विधायक सिक्की गैर हाजिर हैं। सिक्की के पीए जर्मनजीत सिंह कंग द्वारा अवैध शराब का कारोबार किया जाता है। उन्होंने कहा कि सिक्की विधायक पद से त्याग पत्र दें और पीए कंग के खिलाफ धारा 302 का मुकदमा दर्ज किया जाए। तीन घंटे तक चले धरने को शांत करने लिए डीएसपी कमलप्रीत सिंह मंड मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिया। इस मौके पलविंदर सिंह फौजी, लालजीत सिंह भुल्लर, गुरदेव सिंह लाखणा, सेवकपाल सिंह, बलजीत सिंह खैहरा, अमरिदर सिंह अैमी, राम सिंह, अवतार सिंह मठाड़ू, केवल सिंह चोहला साहिब, दिलबाग सिंह भुल्लर, हरप्रीत सिंह धुन्ना मौजूद थे।