आप वर्करों ने चार हलकों में किया प्रदर्शन
। कृषि विधेयकों का विरोध करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा विस हलका खडूर साहिब पट्टी खेमकरण व तरनतारन में प्रदर्शन कर किसानों का समर्थन किया गया।
जासं, तरनतारन: कृषि विधेयकों का विरोध करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा विस हलका खडूर साहिब, पट्टी, खेमकरण व तरनतारन में प्रदर्शन कर किसानों का समर्थन किया गया।
गुरदेव सिंह लाखणा, जसबीर सिंह सुरसिंह, रंजीत सिंह चीमा, मनजिंदर सिंह सिद्धू, कश्मीर सिंह सोहल ने कहा कि किसान हितों के मामले में कांग्रेस और शिअद का चेहरा बेनकाब हुआ है। यह दोनों पार्टियां केंद्र की भाजपा सरकार का समर्थन करती रही हैं। यहां तरसेम सिंह, लखविंदर सिंह मन्नण, कुलदीप सिंह रंधावा, दलबीर सिंह दयोल, तस्बीर सिंह, अमृतपाल सिंह रसूलपुर, गुरजीत सिंह सोनी, अर्शदीप सिंह, ठेकेदार तलविंदर सिंह, बलराज सिंह छिछरेवाल, बलजीत सिंह गोहलवड़, अमृतपाल सिंह रसूलपुर मौजूद थे।