Move to Jagran APP

तरनतारन में भी आप ने किया प्रदर्शन, धर्मसोत का जलाया पुतला

कैप्टन सरकार के कार्यकाल के दौरान सबसे बड़ा घोटाला एससी-एसटी स्कालरशिप का हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 11:30 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 11:30 PM (IST)
तरनतारन में भी आप ने किया प्रदर्शन, धर्मसोत का जलाया पुतला
तरनतारन में भी आप ने किया प्रदर्शन, धर्मसोत का जलाया पुतला

जागरण संवाददाता, तरनतारन : कैप्टन सरकार के कार्यकाल के दौरान सबसे बड़ा घोटाला एससी-एसटी स्कालरशिप का हुआ है। इस घोटाले के लिए कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत जहां जिम्मेदार है, वहीं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह भी अपनी जिम्मेदारी से भाग चुके हैं। हालांकि कैप्टन की सरकार ने चार वर्ष के दौरान घोटाले ही किए हैं। यह आरोप आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव बलजीत सिंह खैहरा व जिला अध्यक्ष गुरविदर सिंह बहिड़वाल ने लगाए।

loksabha election banner

स्कालरशिप घोटाले के खिलाफ कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को प्रदर्शन किया गया और कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत का पुतला जलाया गया। इस दौरान बलजीत खैहरा व गुरविदर ने कहा कि अनुसूचित जाति से संबंधित विद्यार्थियों की स्कालरशिप में घोटाले के मामले में आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए। कैप्टन सरकार की घोटाला नीति के कारण राज्य के दो लाख से अधिक छात्र परीक्षा नहीं दे पा रहे। इस मौके गुरदेव सिंह लाखणा, लालजीत सिंह भुल्लर, मनजिदर सिंह सिद्धू, रणजीत सिंह चीमा, कश्मीर सिंह सोहल, गुरसेवक सिंह औलख, बलजीत सिंह, शेर सिंह गिल, सुरजीत सिंह भूरा, लखविदर सिंह फौजी, अंजू वर्मा, हरप्रीत सिंह धुन्ना, पंजाब सिंह दुबली, रणजीत सिंह रसूलपुरी, रजिदर सिंह उसमां, पलविदर सिंह राणीवलाह, बलदेव सिंह पन्नू ने संबोधन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.