तरनतारन में भी मंत्री धर्मसोत के खिलाफ आप ने दिया धरना
एससी (एसटी) पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाला के मामले में आम आदमी पार्टी के प्रदेश ज्वाइंट सचिव बलजीत सिंह खैहरा और जिलाध्यक्ष गुरविदर सिंह बहड़वाल के नेतृत्व में वर्करों ने डीसी कार्यालय समक्ष धरना दिया।
जासं, तरनतारन : एससी (एसटी) पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाला के मामले में आम आदमी पार्टी के प्रदेश ज्वाइंट सचिव बलजीत सिंह खैहरा और जिलाध्यक्ष गुरविदर सिंह बहड़वाल के नेतृत्व में वर्करों ने डीसी कार्यालय समक्ष धरना दिया। उन्होंने कहा कि इस घोटाले के लिए कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत जिम्मेदार हैं और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह को भी अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। इस घोटाले से पंजाब के दो लाख से अधिक विद्यार्थियों का भविष्य अंधेरे में चला गया है। कैप्टन सरकार को यह घोटाला आने वाले दिनों में बहुत महंगा पड़ेगा।
उन्होंने आगे कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह की सरकार ने चुनावी वादे पूरी नहीं किए बल्कि बदले की राजनीति को बढ़ावा दिया है। पंजाब के लोग पहले बादल सरकार से दुखी थे। अब कैप्टन सरकार से निजात पाना चाहते है। इस मौके पर हरमनजीत सिंह उस्मा, गुरसेवक सिंह औलख, दिलबाग सिंह सरपंच, राजिदर सिंह उस्मा, हरप्रीत सिंह धुन्ना, अवतार सिंह फौजी, निर्मल सिंह हंसावाला, रेशम सिंह सुरसिंह, लखबीर सिंह मानोचाहल ने संबोधित किया।