अवैध शराब का धंधा करने वाले नौ गिरफ्तार
। अवैध शराब का धंधा करने वाले नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 04:41 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 04:41 PM (IST)
संवाद सूत्र, खालड़ा : अवैध शराब का धंधा करने वाले नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
डीएसपी प्रवेश चोपड़ा ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पट्टी की पुलिस ने अजय कुमार को 6180, सरहाली पुलिस ने हरमनजीत सिंह को 6750, वल्टोहा पुलिस ने सरवन सिंह डिब्बीपुर को 100 किलो लाहन, वैरोवाल पुलिस ने कश्मीर सिंह, बलदेव सिंह, शमशेर सिंह को 2400 किलो लाहन, दलबीर सिंह, कुलवंत सिंह को 900 किलो लाहन समेत काबू किया। जबकि सरहाली पुलिस ने गांव ढोटियां निवासी मक्खण सिंह को 6750 एमएल अवैध शराब के साथ काबू किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें