Move to Jagran APP

अफीम समेत पकड़े तस्कर को 6.68 लाख लेकर छोड़ा, चौकी इंचार्ज गिरफ्तार

धर्मबीर सिंह मल्हार तरनतारन नशे के खिलाफ चलाए अभियान में खाकी को दागदार करने वाले पुलिस

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Nov 2021 04:47 PM (IST)Updated: Thu, 11 Nov 2021 04:47 PM (IST)
अफीम समेत पकड़े तस्कर को 6.68 लाख लेकर छोड़ा, चौकी इंचार्ज गिरफ्तार
अफीम समेत पकड़े तस्कर को 6.68 लाख लेकर छोड़ा, चौकी इंचार्ज गिरफ्तार

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन

loksabha election banner

नशे के खिलाफ चलाए अभियान में खाकी को दागदार करने वाले पुलिस चौकी टाउन इंचार्ज एएसआइ हरपाल सिंह को पुलिस ने नामजद किया है। आरोप है कि उसने करीब बीस दिन पहले दया सिंह नामक तस्कर को 15 किलो अफीम के साथ पकड़कर 6.68 लाख की रिश्वत लेकर छोड़ दिया था। डीएसपी बरजिदर सिंह ने इस मामले की जांच खुद की। जिसके बाद आरोपित एएसआइ हरपाल सिंह को गिरफ्तार करके 6.68 लाख की राशि बरामद कर ली गई है। डीएसपी बरजिदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि पुलिस चौकी टाउन के इंचार्ज एएसआइ हरपाल सिंह के संबंध तस्करों के साथ हैं। चौकी इंचार्ज हरपाल सिंह ने करीब 20 दिन पहले जिले के गांव अलगो कोठी निवासी तस्कर दया सिंह को 15 किलो अफीम समेत काबू करके उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज नहीं की, बल्कि 6.68 लाख रुपये लेकर तस्कर को छोड़ दिया। इतना ही नहीं मौके पर बरामद की अफीम भी एएसआइ हरपाल सिंह ने तस्कर दया सिंह को वापस दे दी। उक्त सूचना के आधार पर डीएसपी बरजिदर सिंह द्वारा मामले की जांच करवाई गई।

विचौलिए के माध्यम से आरोपित ने तस्कर से लिए थे रुपये

डीएसपी ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि तस्कर दया सिंह राजस्थान से अफीम लाकर बेचता है। जिसके एएसआइ हरपाल सिंह के साथ संबंध है। 15 किलो अफीम की बरामदगी के दौरान एएसआइ हरपाल सिंह ने किसी बिचौलिए के माध्यम से तस्कर दया सिंह को छोड़ने के बदले छह लाख रुपये की रिश्वत ली। जबकि बरामद की गई अफीम छोड़ने के बदले 68 हजार रुपये अलग से लिया था। मामले की जांच के बाद डीएसपी बरजिदर सिंह ने थाना सिटी में बुधवार की रात को चौकी इंचार्ज हरपाल सिंह व तस्कर दया सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि बाद में एएसआइ हरपाल सिंह को गिरफ्तार करके 6.68 लाख की राशि बरामद कर ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.