लाकडाउन का उल्लंघन करने पर केस, बाद में जमानत पर छोड़ा
लाकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। ये मामले थाना सिटी में दर्ज किए है।
जासं, तरनतारन : लाकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। ये मामले थाना सिटी में दर्ज किए है। आरोपितों को कागजी कार्रवाई के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि चौकी टाउन के इंचार्ज हरपाल सिंह ने सुमित कुमार निवासी मोहल्ला गुरु का खूह, जसपाल सिंह निवासी नूरदी अड्डा को काबू किया। जबकि एएसआइ गुरमीत सिंह ने खालसापुर रोड स्थित राज बेकरी व बिट्टू बेकरी पर छापेमारी करके गौरव कुमार व बिट्टू अरोड़ा के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। बाद में आरोपितों को जमानत पर छोड़ दिया गया। चाटीविड में गोलियां चलाने वाले पांच पर केस
चाटीविड थाने के अधीन पड़ते गुरवाली गांव में गोलियां चलाकर महिला सहित तीन लोगों को जख्मी करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपितों की पहचान गुरदेव सिंह, शरणजीत सिंह, अमृतपाल सिंह काहलों, भरपूर सिंह और जोबन सिंह के रूप में बताई है। उधर, सब इंस्पेक्टर हरमीत सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ गोलियां चलाकर हत्या प्रयास के आरोप में केस दर्ज किया गया है। लवजीत सिंह ने बताया था कि उक्त आरोपित उनके साथ पुरानी रंजिश रखते हैं। रविवार की देर रात वह अपनी डेयरी पर काम समाप्त कर घर लौट रहे थे। घर के पास आरोपितों ने उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे। शोर सुनकर उनकी मां राजबीर कौर, रिश्तेदार जसकरण सिंह और गुरसेवक सिंह मौके पर बचाव के लिए पहुंच गए। लेकिन आरोपितों ने गोलियां चलाकर तीनों को जख्मी कर दिया।