लाखों की हेराफेरी के आरोप में बाप-बेटे पर केस दर्ज
गुरप्रताप सिंह पलासौर व उसके लड़के जश्नदीप सिंह के खिलाफ 3.50 लाख की हेराफेरी का मामला दर्ज किया है।
जासं, तरनतारन : गुरु नानक एवेन्यू अमृतसर निवासी मंदीप शर्मा ने पंजाब कांग्रेस के सचिव गुरप्रताप सिंह पलासौर व उसके लड़के जश्नदीप सिंह के खिलाफ 3.50 लाख की हेराफेरी का मामला दर्ज किया है।
मंदीप शर्मा ने बताया कि 45 कनाल 13 मरले जमीन का सौदा गुरप्रताप सिंह पलासौर व उसके लड़के जश्नदीप सिंह के साथ 15 मई 2017 को किया था। 60 हजार प्रति मरला के हिसाब से मौके पर 3.50 लाख की राशि 15 जुलाई 2016 को लेते हुए आरोपितों ने रजिस्टरी के लिए समय तय किया, परंतु निर्धारित समय पर जमीन की रजिस्टरी करने से मना कर दिया। उन्होंने लिए हुए पैसे भी वापस नहीं लौटाए। मंदीप शर्मा ने इस बाबत 8 अप्रैल को एसएसपी समक्ष पेश होकर शिकायत नंबर 900 दी। जिसकी जांच डीएसपी सुरक्षा रिचा अग्निहोत्री ने की। शिकायत रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ध्रुव दहिया ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। शुक्रवार की रात को गुरप्रताप सिंह पलासौर और उसके लड़के जश्नदीप सिंह के खिलाफ थाना सिटी में केस दर्ज किया है।