हेरोइन, प्रतिबंधित गोलियां व शराब सहित 11 गिरफ्तार
नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।
संवाद सहयोगी, तरनतारन : नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 360 ग्राम हैरोइन, 70 हजार की नकदी, 740 प्रतिबंधित गोलियां व अवैध शराब बरामद की है।
डीएसपी कमलजीत सिंह औलख ने बताया कि सीआइए स्टाफ की टीम ने एएसआइ सुखदेव सिंह की अगुवाई में गांव कक्का कंडियाला के पास नाकाबंदी के दौरान प्रभजीत सिंह निवासी ठ्ठा व मनजिंदर सिंह निवासी सरहाली कलां को काबू कर 259 ग्राम हेरोइन, 70 हजार की नकदी बरामद की।
एएसआइ विपन कुमार ने सिविल अस्पताल के पास नाकाबंदी कर गांव जोधपुर निवासी मनजिंदर सिंह को काबू कर उससे 295 प्रतिबंधित गोलियां, 145 नशीले कैप्सूल मिले।
इसी तरह एएसआइ चरनजीत सिंह ने चोहला साहिब निवासी अरजिंदर सिंह सोनू को 46 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया।
एएसआइ सविंदरपाल सिंह ने अशोक कुमार, लवप्रीत सिंह निवासी चुंघ को 45 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया। अल्गोकोठी निवासी कंवलजीत सिंह को एएसआइ साहिब सिंह ने 10 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया।
थाना खालड़ा के एसआइ अमरजीत सिंह ने गोरा सिंह निवासी गांव धुन को 300 प्रतिबंधित गोलियों समेत काबू किया। इसी तरह एएसआइ साहिब सिंह ने गांव डल्ल निवासी रछपाल सिंह को 15 हजार एमएल अवैध शराब समेत दबोचा। जबकि एएसआइ बलराज सिंह ने गांव तुड़ निवासी सतनाम सिंह सत्तू को 202 लीटर शराब से भरे ड्रम समेत दबोचा। इसके अलावा एएसआइ करमजीत कौर ने मोहल्ला गोकुलपुरा निवासी रूपा से 6930 एमएल अवैध शराब बरामद की। उन्होंने बताया कि उक्त 11 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप