Move to Jagran APP

मोदी सरकार की देश विरोधी नीतियां जन-जन तक पहुंचाएंगी युवा क्रांति यात्रा :

संगरूर कन्या कुमारी से कश्मीर तक शुरु की यूथ कांग्रेस द्वारा युवा क्रांति यात्रा वीरवार को संगरूर पहुंची। जहां पीपीसीसी की सदस्य व पंजाब यूथ कांग्रेस की महासचिव पूनम कांगड़ा की अगुआई में स्थानीय पटियाला रोड़ पर सैंकड़ों वर्करों ने काफिले यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान केशव यादव, उप प्रधान श्री निवास, प्रांतीय इंचार्ज वनीत कंबोज, प्रांतीय प्रधान अमरप्रीत ¨सह लाली हाजिर थे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 05:37 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 06:20 PM (IST)
मोदी सरकार की देश विरोधी नीतियां जन-जन तक पहुंचाएंगी युवा क्रांति यात्रा :
मोदी सरकार की देश विरोधी नीतियां जन-जन तक पहुंचाएंगी युवा क्रांति यात्रा :

जागरण टीम, संगरूर : यूथ कांग्रेस द्वारा कन्या कुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही 22 हजार किलोमीटर की युवा क्रांति यात्रा वीरवार को जिला संगरूर में पहुंची। संगरूर में पीपीसीसी की सदस्य व पंजाब यूथ कांग्रेस की महासचिव पूनम कांगड़ा की अगुआई में स्थानीय पटियाला रोड़ पर वर्करों ने काफिले का स्वागत किया।

prime article banner

यात्रा में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान केशव यादव, उपप्रधान श्रीनिवास, प्रांतीय इंचार्ज वनीत कंबोज, प्रांतीय प्रधान अमरप्रीत ¨सह लाली संगरूर सहित कांग्रेस की सोच से सोच की लड़ाई के चेयरमैन व राष्ट्रीय शूटर सुमित ¨सह ने शिरकत की।

इस मौके पर बीबी कांगड़ा ने सिरोपा व सम्मान चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर संबोधित करते केशव यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में बड़े घोटाले करके देश को कंगाल करके रख दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ बोलते कहा कि चुनावों के समय देश की जनता से झूठे वादे करके सत्ता हासिल करने में तो सफल रही, ¨कतु भाजपा के राज में देश में हर तरफ अराजकता का माहौल है। इस मौके पर अमरप्रीत लाली व पूनम कांगड़ा ने कहा कि जिस तरह मोदी व भाजपा ने देश वासियों को बर्बाद किया है, लोग इसका लोकसभा चुनावों में पूरा हिसाब लेंगे। देश के लिए अच्छे दिन लाने का वादा करने वाले मोदी ने जीएसटी, नोटबंदी व राफेल जैसे बड़े घोटाले करके देश वासियों के सबसे बुरे दिन लाकर रख दिए। इससे पहले भवानीगढ़ में युवा क्रांति यात्रा का बालद कोठी में यूथ कांग्रेस द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उधर, धूरी में युवा क्रांति यात्रा का क्षेत्र विधायक दलवीर ¨सह गोल्डी की अगुआई में भव्य स्वागत किया गया। केशव चंद यादव ने कहा कि देश के लोगों के अच्छे दिन लाने के सपने दिखाने वाली भाजपा सरकार ने लोगों को जमकर लूटा है। दलवीर गोल्डी ने कहा कि देश के लोग भाजपा के सियासी अंत करने के लिए उत्सुक हैं व भाजपा सरकार की लोक विरोधी नीतियां ही भाजपा के सियासी सफर पर ब्रेक लगाएंगी। इस मौके सिमरत खंगूड़ा, इंद्रपाल ¨सह गोल्डी, पु¨ष्पदर कौर, दीदार ¨सह, अच्छरा ¨सह भलवान, जस¨वदर जस्सी, बन्नी खैहरा, राजीव ¨जदल, श्वेता चौपड़ा, सतपाल कौर, राजपाल राजू, जस¨वदर कौर, बलजीत कौर, राजवीर ¨सह, इंद्रजीत कौर, संदीप कौर, राजवीर कौर, साजन कांगड़ा, जगसीर ¨सह, लखमीर ¨सह, जोनी गर्ग, कांग्रेस के प्रांतीय इंचार्ज दिनेश कंबोज, जगदेव गागा, जिला प्रधान रा¨जदर राजा, नानक चंद, व¨रदर पन्नवां, रणजीत तूर, कपल देव गर्ग, विप्पन शर्मा, दर्शन कालाझाड़, जगतार, रांझा ¨सह, गुरप्रीत, मंगत शर्मा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.