सुनाम में नौजवान सभा ने निकाली शोभायात्रा
सुनाम ऊधम सिंह वाला संगरूर वाल्मीकि नौजवान सभा द्वारा भगवान वाल्मीकि पर शोभा याद्दा निकाला।
जेएनएन, सुनाम ऊधम सिंह वाला, संगरूर : वाल्मीकि नौजवान सभा द्वारा भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बैंडबाजे के साथ-साथ सुंदर झाकियों ने श्रद्धालुओं के मन को मोह लिया। शोभायात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। शाम को रंगीन आतिशबाजी का नजारा देखने योग्य था। इस शुभ मौके पर पहुंच कर लोगों ने भगवान वाल्मीकि जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके सभा के प्रधान साजन गिल, सचिव नरेश गिल, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार व चेयरमैन राज कुमार ने कहा कि शनिवार को शरद पुर्णिमा के शुभ दिन भगवान वाल्मीकि जी का प्रकट दिवस पूरे विश्व में हिन्दु समाज द्वारा बड़ी धूम धाम व श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस दिन रखे गए श्री रामायण व योग वशिष्ठ के पाठों के भोग डाले जाएंगे व लंगर चलाया जाएगा।