Move to Jagran APP

20 की ट्रैक्टर रैली में यूथ कांग्रेस करेगी शिरकत

जेएनएन लहरागागा संगरूर यूथ कांग्रेस हलका दिड़बा प्रधान शेरविदर सिंह धालीवाल ने बताया कि रैली में यूथ कांग्रेस शामिल होगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 10:18 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 05:14 AM (IST)
20 की ट्रैक्टर रैली में यूथ कांग्रेस करेगी शिरकत
20 की ट्रैक्टर रैली में यूथ कांग्रेस करेगी शिरकत

जेएनएन, लहरागागा, संगरूर :

loksabha election banner

यूथ कांग्रेस हलका दिड़बा प्रधान शेरविदर सिंह धालीवाल ने बताया कि पंजाब यूथ कांग्रेस 20 सितंबर को ट्रैक्टर रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेगी। जिसमें यूथ कांग्रेस पूरे जोर शोर से हिस्सा लेगी। उन्होंने कहा कि रैली में किसानों व आम लोगों को केंद्र सरकार के देश विरोधी नीतियों संबंधी अवगत करवाया जाएगा। केंद्र सरकार ने विधेयक जारी कर देश के किसानों, मजदूरों व आढ़तियों के साथ धोखा किया है। जिसे किसी कीमत पर बर्दाशत नहीं किया जा सकता है। रैली में एडवोकेट पुष्पिंदर गुरु महासचिव पंजाब यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में गांव में जाकर लोगों को अकाली दल व भाजपा के पंजाब विरोधी चेहरे को नंगा किया जाएगा। इस मौके पर संदीप सिंह सचिव यूथ कांग्रेस संगरूर, गगनदीप समराओ महासचिव यूथ कांग्रेस संगरूर, शिवजी सिंह सोशल मीडिया इंचार्ज दिड़बा, संदीप सिंह पंच, रमनदीप सिंह, कुलविदर सिंह, कुलवंत सिंह, कृपाल सिंह आदि यूथ कांग्रेस नेता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.