भवानीगढ़-नाभा मार्ग पर जलभराव से लोग परेशान
भवानीगढ़ से नाभा मुख्य सड़क पर बारिश के पानी के जलभराव से परेशान नजदीकी गांवों के लोगों ने गांव आलोअरख पर लगे टोल प्लाजा समक्ष जोरदार नारेबाजी की।
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 10:15 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 10:15 PM (IST)
जेएनएन, भवानीगढ़ (संगरूर) : भवानीगढ़ से नाभा मुख्य सड़क पर बारिश के पानी के जलभराव से परेशान नजदीकी गांवों के लोगों ने गांव आलोअरख पर लगे टोल प्लाजा समक्ष जोरदार नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि मुख्य सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी टोल प्लाजा अथारिटी की बनती है। मगर बावजूद इसके टोल प्लाजा अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है। सड़क पर दो फीट तक पानी जमा हो जाता है। परंतु टोल प्रबंधक लोगों से टोल जुटाने में लगे हुए हैं। अगर टोल प्रबंधकों ने लोगों की समस्या को कोई पक्का हल न किया तो उनके द्वारा संघर्ष शुरू किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें