Move to Jagran APP

वाहेगुरु दा आशीर्वाद है, वाहेगुरु ही बनाऊ मुख्यमंत्री

भगवंत मान को आम आदमी पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री पंजाब का चेहरा घोषित किए जाने पर भगवंत मान की मां हरपाल कौर ने नम आंखों से खुशी जाहिर की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 07:00 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 07:00 PM (IST)
वाहेगुरु दा आशीर्वाद है, वाहेगुरु ही बनाऊ मुख्यमंत्री
वाहेगुरु दा आशीर्वाद है, वाहेगुरु ही बनाऊ मुख्यमंत्री

जागरण संवाददाता, संगरूर

loksabha election banner

भगवंत मान को आम आदमी पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री पंजाब का चेहरा घोषित किए जाने पर भगवंत मान की मां हरपाल कौर ने नम आंखों से खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भगवंत ने हमेशा सच्चाई का साथ दिया और सच्चाई से राजनीतिक पर कटाक्ष करते हुए धुंधली हो रही राजनीति को सुधारने के लिए कामेडी के मंच पर कदम रखा। कामेडी के मंच से ही वह राजनीति के मंच तक पहुंचा व लोगों के हकों की बात की, जिसकी बदौलत आज यह दिन आया है। आज का दिन बहुत बड़ा है। अगर आज भगवंत का पिता होते तो इस दिन की खुशी कहीं अधिक होती, लेकिन भगवान की मर्जी के आगे किसी की नहीं चलती। आज वाहेगुरु ने ही भगवंत को लोगों की सेवा के लिए यहां पहुंचाया है और आगे भी वाहेगुरु ही मेहर करेंगे। वह चाहते हैं कि भगवंत पंजाब का मुख्यमंत्री बनकर पंजाब को नई दिशा दे। पंजाब की हर मां, हर बुजुर्ग का आशीर्वाद भगवंत मान के साथ है तो जैसे लोगों ने उस प्यार देकर यहां तक पहुंचाया है तो लोग अब उसे मुख्यमंत्री के पद तक भी पहुंचाएंगे। वाहेगुरु से दुआ करती हूं कि वह अपना आशीर्वाद भगवंत पर बनाए रखें। पार्टी ने भगवंत को बड़ी जिम्मेदारी दी है, लेकिन इस जिम्मेदारी को लोगों की मदद से ही पूरा किया जा सकता है। लोग भगवंत मान का हमेशा से साथ देते आएं है और इस बार फिर लोगों से उन्हें यही उम्मीद है कि लोग फिर उसका साथ देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.