Move to Jagran APP

कांग्रेस के दो गुटों में झड़प, तीन व्यक्ति घायल

संगरूर लोकसभा हलका संगरूर के गांव ईलवाल में मतदान शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही कांग्रेस के दो गुटों में हुई खूनी झड़प में तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल संगरूर में भर्ती करवाया गया। झड़प में तेजधार हथियार के वार से एक व्यक्ति के सिर में चोट लगी। सिविल अस्पताल संगरूर में गांव इलवाल के सरपंच बलदेव सिंह ने बताया कि उनके गांव की सरपंची के समय भी झगड़ा हुआ था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 05:40 PM (IST)Updated: Sun, 19 May 2019 05:40 PM (IST)
कांग्रेस के दो गुटों में झड़प, तीन व्यक्ति घायल
कांग्रेस के दो गुटों में झड़प, तीन व्यक्ति घायल

संवाद सूत्र, संगरूर : लोकसभा हलका संगरूर के गांव ईलवाल में मतदान शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही कांग्रेस के दो गुटों में हुई खूनी झड़प में तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल संगरूर में भर्ती करवाया गया। झड़प में तेजधार हथियार के वार से एक व्यक्ति के सिर में चोट लगी। सिविल अस्पताल संगरूर में गांव ईलवाल के सरपंच बलदेव सिंह ने बताया कि उनके गांव की सरपंच के चुनाव के समय भी झगड़ा हुआ था। पुलिस प्रशासन से कहा गया था कि उक्त मामले के हमलावर गांव में न आ सकें, क्योंकि झगड़ा होने की संभावना है, लेकिन पुलिस प्रशासन ने इस मामले प्रति गंभीरता नहीं दिखाई। रविवार को जब गांव में मतदान चल रहा था तो शिगारा सिंह नामक व्यक्ति अपने साथियों समेत तेजधार हथियार लेकर वहां पहुंचा व उनके साथियों पर हमला कर दिया। पोलिग स्टेशन से कुछ दूरी पर एक वृक्ष के नीचे बैठे व्यक्तियों पर किए गए हमले में मनदीप सिंह, हरबंस सिंह, बलजिदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस पार्टी भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची व घटना का जायजा लिया। हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना का जानकारी मिलते ही कार्यकारी सिविल सर्जन डा. प्रेमपाल सिंह गिल, एचएमओ डॉ. कृपाल सिंह, डॉ. महेश आहुजा भी सिविल अस्पताल में घायलों की स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंचे।

loksabha election banner

जब इस संबंधी थाना सदर संगरूर के एसएचओ गुरमीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने मामले की पुष्टि करते हुए गांव ईलवाल में दो गुट शिगारा व बलदेव के व्यक्तियों के बीच आपस में झगड़ा हुआ। पुरानी रंजिश के तहत हमला किया गया है। घायल व्यक्ति अभी बयान देने की सूरत में नहीं हैं। ब्यान दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.