नगर परिषद अहमदगढ़ के प्रधान बने विकास टंडन
नगर परिषद अहमदगढ़ के प्रधान के चुनाव हेतु बैठक एसडीएम विक्रमजीत सिंह पांथे अहमदगढ़ के नेतृत्व में हुई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Apr 2021 04:21 PM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 04:21 PM (IST)
संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ (संगरूर) : नगर परिषद अहमदगढ़ के प्रधान के चुनाव हेतु बैठक एसडीएम विक्रमजीत सिंह पांथे अहमदगढ़ के नेतृत्व में हुई। इसमें विधायक सुरजीत सिंह धीमान सहित विभिन्न दलों के पार्षद शामिल हुए। विधायक धीमान द्वारा प्रधान पद के लिए विकास टंडन का नाम पेश किया गया जिस पर सर्वसम्मति से विकास टंडन को प्रधान, कमलजीत सिंह को सीनियर उपप्रधान व मोनिया बंधन को उपप्रधान चुना गया।
धीमान ने कहा कि चुने गए सभी पार्षद ईमानदारी व मेहनत से शहर के विकास में काम करेंगे। आखिर में नए चुने प्रधान विकास टंडन ने सभी पार्षदों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह अपना काम पूरी ईमानदारी से करेंगे। सभी नए सदस्यों को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें