अरोड़ा सेवा सदन के निर्माण में विघ्न डालने वालों का किया जाएगा बायकाट : राज अरोड़ा
अरोड़ा समाज से संबंधित विभिन्न सख्शियतों ने आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता नरिदर कौर भराज द्वारा गत दिनों अरोड़ा सेवा सदन संगरूर के बारे में की टिप्पणियों की कड़े शब्दों में आलोचना की है।
जागरण संवाददाता, संगरूर : अरोड़ा समाज से संबंधित विभिन्न सख्शियतों ने आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता नरिदर कौर भराज द्वारा गत दिनों अरोड़ा सेवा सदन संगरूर के बारे में की टिप्पणियों की कड़े शब्दों में आलोचना की है। अरोड़ा समाज द्वारा उक्त टिप्पणियों पर कड़ा एतराज जताते हुए अरोड़ा भवन के निर्माण में रूकावट पैदा करने वालों का बायकाट करने की घोषणा की गई है। अरोड़ा सदन भवन सभा के प्रमुख व मुंडा पंचायत बिरादरी के अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा ने कहा कि अरोड़ा समाज मेहनतकश व देश भक्त समाज है। अरोड़ा बिरादरी आजादी के बंटवारे से लेकर अब तक लोक भलाई व समाज भलाई के कार्य करती आई है। हमें अपनी बिरादरी पर गर्व है।
राज अरोड़ा ने बताया कि गत 70 वर्षों से अरोड़ा समाज से लिए संगरूर में कोई भवन अथवा अरूट महाराज जी के नाम की यादगार नहीं थी। राज्य सरकारों को कई बार आवेदन करने का भी कोई असर नहीं हुआ। फिर कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिगला ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए अरोड़ा सेवा सदन धर्मशाला के निर्माण के लिए फंड पास करवाया, जो किसी निजी खाते में नहीं, बल्कि अरोड़ा सेवा सदन के खाते में डाला गया है। निर्माण का कार्य भी सरकार की ओर से करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिरादरी के इस कार्य में रुकावट बनने वाले किसी भी व्यक्ति अथवा सियासी नेता को अरोड़ा समाज माफ नहीं करेगा।
अरोड़ा महासभा के प्रधान हरीश टूटेजा, नत्थूलाल ढींगरा, ओपी अरोड़ा, बलदेव राज मदान, डा. महिदर बाबा, नंद लाल अरोड़ा, राम लाल चावला, राजिदर हंस, ज्योति गाबा, राजेश थरेजा, मनी कथूरिया, परशोत्म लाल गाबा, भारत नागपाल, डा. दीपक ग्रोवर आदि ने भी आप वक्ता नरिदर कौर भराज द्वारा अरोड़ा सदन संबंधी की गई टिप्पणियों की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए अरोड़ा समाज को इसका सख्त विरोध करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि अरोड़ा सेवा भवन के निर्माण में कोई अड़चन पैदा करेगा तो उसका डटकर विरोध किया जाएगा। इस मौके हरीश गाबा, अरुण कपिल, पारुल हंस, नीरज ढींगरा, अभी ढींगरा, राजेश हंस, मास्टर ओम प्रकाश, कृष्ण हंस आदि हाजिर थे।