खरीद एजेंसियों का नहीं है कोई सिस्टम : अरोड़ा
सुनाम आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोडा ने अनाज मंडियों में धान की खरीद की परेशानी जानी।
संवाद सूत्र, सुनाम उधम सिंह वाला (संगरूर) : आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोड़ा ने अनाज मंडियों में धान की खरीद न होने से परेशान किसानों की समस्याओं का जायजा लेने के लिए अनाज मंडियों का जायजा लिया।
अमन अरोडा ने कहा कि उन्होंने आज नजदीकी गांव मंडेर कलां, लोहा खेडा, बुगरां, मुनेर खुर्द, ढंडरियां, दयालगढ़, तोगावाल, झाडों, शाहपुर, चीमां, लोगोंवाल, बड़रुखा, कुनरां, बहादरपुर, नमोल, किलां भरीयां का दौरा किया। हर मंडी में किसान, मजदूर व आढ़ती सरकार की खरीद संबंधी नीतियों से परेशान दिखाई दिया। किसान पिछले कई दिनों से मंडियों मे अपनी फसल के लिए बैठे हैं, लेकिन नमी अधिक होने या किसी अन्य कारण से किसानों की फसल की खरीद नहीं हो रहा है। दीवाली का त्योहार भी किसानों ने अनाज मंडी में ही गुजारा। सरकार के खरीद प्रति इस रवैये के कारण किसानों ने दीवाली, काली दीवाली के रूप में मनाई। अरोड़ा ने बताया कि खरीद एजेंसियों का कोई सिस्टम नहीं है व खरीद एजेंसियां आधारहीन बहाने बनाकर किसानों की फसल खरीदने से आनाकानी कर रही हैं, जबकि किसानों का कहना है कि उनकी फसल पूरी तरह से सूख चुकी है। फसल न बिकने के कारण मजदूर व आढ़ती भी परेशान हो रहे हैं। अरोडा ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों को परेशान न करे व उनकी फसल तुरन्त खरीद को यकीनी बनाएं, ताकि किसान अपनी फसल समय पर बेचकर घरों को लौट सकें। आढ़तियों व मजदूरों ने भी अपनी मुश्किलें विधायक अमन अरोड़ा को बताई। इस मौके वकील हरप्रीत हंजरा, लाभ सिंह, हरमन सिंह आदि उपस्थित थे।