नगर कौंसिल चुनाव में विजेता रहे तीनों ब्राह्मण उम्मीदवारों का जल्द होगा सम्मान
ब्राह्मण सभा पंजाब सुनाम इकाई के पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की कि सुनाम में नगर कौंसिल चुनाव में तीन ब्राह्मण उम्मीदवारों की जीत हुई है।
संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : ब्राह्मण सभा पंजाब सुनाम इकाई के पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की कि सुनाम में नगर कौंसिल चुनाव में तीन ब्राह्मण उम्मीदवारों की जीत हुई है। इसके लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। ब्राह्मण सभा जल्द ही तीनों प्रत्याशियों का सम्मान करने के लिए समारोह का आयोजन करेगी। विजेता रहे सुखबीर सिंह सुखी वार्ड नंबर 14, भावना जोशी वार्ड नंबर 5 व निर्मला देवी वार्ड नंबर 17 ने चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। पूर्व राष्ट्रीय प्रधान आल इंडिया ब्राहमण फैडरेशन यूथ प्रदीप मैनन ने कहा कि सम्मान समारोह में पंजाब प्रधान एडवोकेट शुक्ला विशेष तौर से शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण भाईचारे में पहले भी नगर पालिका में प्रधान स्वकृष्णाचंद्र विशिष्ट 3 बार, राजकुमार वशिष्ठ एवं गीता शर्मा नगर पालिका प्रधान की जिम्मेदारी बाखूबी निभा चुके हैं। नगर पार्षद के तौर पर स्व. मास्टर कालीचरण, प्रेम पंडित, डा. विक्रम शर्मा एक्टिग प्रधान, राधा विशिष्ट, डा. अमित अत्री, पाल कौर(मोदगिल), रमेश कुमार पप्पू जिनकी सेवाओं की आज भी लोग प्रशंसा करते हैं। अब यह तीनों प्रत्याशी भी अपने आने वाले समय में समाज के लिए अच्छी सेवाएं देते रहेंगे। इस मौके पर सुनाम के प्रधान हरभगवान शर्मा, सीनियर उपप्रधान नंदलाल शर्मा, बृज लाल शर्मा, सरप्रस्त राकेश शर्मा, राजेश कुमार विक्की एडवोकेट, रजनी बाला, एडवोकेट पुनीत शर्मा, नरेंद्र शर्मा, संजीव शर्मा उपस्थित थे।