कृषि अध्यादेश का स्वतंत्रता सेनानियों के वारिसों ने भी किया विरोध
संवाद सहयोगी संगरूर फ्रीडम फाइटर उत्तराधिकारी संगठन पंजाब के कार्यकर्ताओं की ओर से विरोध किया गया।
संवाद सहयोगी, संगरूर : फ्रीडम फाइटर उत्तराधिकारी संगठन पंजाब के कार्यकर्ताओं की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरूआत में प्रांतीय खजांची भरपूर सिंह रंगड़ियाल के भाई हवलदार हरमेल सिंह की अंतिम अरदास पर श्रद्धांजलि भेंट की। इसके बाद विभिन्न जिलों के जिला प्रधान व सचिवों की बैठक की र्गइ। प्रांतीय प्रधान हरिदरपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों के हक में आवाज बुलंद करने का फैसला किया गया। प्रधान हरिदरपाल ने कहा कि केंद्र सरकार किसान, मजदूर व आढ़ती विरोधी कृषि अध्यादेश पास कर रही है, जिससे देश को फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ेगा। इससे किसानों व मजदूरों की खुदकुशी में ओर इजाफा हो जाएगा। इससे पहले भी सरकार ने नोटबंदी कर लोगों को काफी परेशान किया था। अब महामारी दौरान राहत देने की बजाय नए-नए लोक विरोधी फैसले किए जा रहे है, जिन्हें किसी सूरत में बर्दाशत नहीं किया जा सकता है। इसलिए फ्रीडम फाइटर संगठन किसानों का साथ देने हेतु घरनों में शिरकत की जाएगी।
इस मौके पर राज्य सचिव मेजर सिंह बरनाला, जिला संगरूर के प्रधान सियासत सिंह, चितन सिंह मानसा, मलकीत सिंह बरनाला, जसवंत सिंह बुड़लाढा, राम सिंह मलोट, गुरइंद्र पाल सिंह आल इंडिया कमेटी सदस्य, चमकौर सिंह, जगदीप सिंह पटियाला के अलावा विभिन्न जिलों के प्रधान व सचिव उपस्थित थे।