घर पर बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध हालत में मौत
संवाद सूत्र संगरूर शहर के खलीफा बाग कॉलोनी में एक बुजुर्ग पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में माते हो गई।
संवाद सूत्र, संगरूर :
शहर के खलीफा बाग कॉलोनी में एक बुजुर्ग पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुए। सुबह जब दोधी दूध डालने के लिए घर पर पहुंचा तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद उसने पड़ोसियों की इसकी सूचना दी। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद बुजुर्ग दंपति की मौत का पता चला। मृतक के भतीजे मलकीत सिंह ने बताया कि उसकी चाची सुरजीत कौर 82 वर्षीय काफी समय से बीमार होने के चलते बिस्तर पर ही पड़ी थी। शनिवार आज सुबह जब घर पर दूधवाला दूध देने पहुंचा तो घर का दरवाजा बंद था। कुछ समय तक आवाज लगाने व दरवाजा खटखटाने पर भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद दूधवाले ने उन्हें जाकर बताया। जब मलकीत सिंह ने जाकर देखा तो चाचा प्रीतम सिंह पुत्र गुरदिया सिंह 85 वर्षीय व चाची सुरजीत कौर दोनों के शव बिस्तर पर पडे थे। इस पर पुलिस को सूचित कर दिया गया। डीएसपी सतपाल शर्मा मौके पर पहुंच जायजा लिया। उन्होंने कहा कि लाश पर किसी प्रकार की चोट इत्यादि के निशान नहीं है। लाशों के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।