राजीव गर्ग बने भाजपा के जिला दो के उपाध्यक्ष
सुनाम ऊधम ¨सह वाला (संगरूर) भाजपा जिला दो के अध्यक्ष संजय ¨सगला ने पार्टी हाइकमान के निर्देश पर राजीव गर्ग को जिला सचिव से पदोन्नत करके जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
संवाद सहयोगी, सुनाम ऊधम ¨सह वाला (संगरूर) : भाजपा जिला दो के अध्यक्ष संजय ¨सगला ने पार्टी हाईकमान के निर्देश पर राजीव गर्ग को जिला सचिव से पदोन्नत करके जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा स्थानीय नगर पार्षद मोनिका गोयल को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जसवीर ¨सह जस्सी को किसान मोरचा का जिलाध्यक्ष और रांझा बख्शी को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला महासचिव शंकर बांसल ने कहा कि पार्टी की गतिविधियों को आगे बढाने के लिए भाजपा की टीम का विस्तार किया जा रहा है। पार्टी के हरेक कार्यकर्ता से सेवाएं लेने के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ब्लाक समिति व जिप चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करके जीत हासिल की है और आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इसकी कीमत चुकानी होगी।