स्व. कांझला को सुखदेव सिंह ढींडसा ने भेंट की श्रद्धांजलि
जागरण संवाददाता संगरूर शिरोमणि अकाली दल डेमोक्रेटिक के सीनियर नेता जत्थेदार राजिदर सिो शिरोमणि अकाली दल डेमोक्रेटिक के सीनियर नेता जत्थेदार राजिदर सिंह कांझला का कोरोना के चलते पीजीआइ में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।
जागरण संवाददाता, संगरूर
शिरोमणि अकाली दल डेमोक्रेटिक के सीनियर नेता जत्थेदार राजिदर सिंह कांझला का कोरोना के चलते पीजीआइ में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को कोविड हिदायत मुताबिक कर दिया गया। विशेष तौर पर पहुंचे राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा ने श्रद्धांजलि भेंट की। इससे पहले उन्होंने कांझला के घर पहुंचकर उनके शव पर दोशाला व फूल भेंट किए। उनके साथ गुरबचन सिंह बची, जसविदर सिंह खालसा, गुरमीत सिंह जोहल व सतगुर सिंह नमोल मौजूद थे। इसके बाद उनका शव स्थानीय श्मशानघाट में ले जाया गया। मुखाग्नि देने की रस्म उनके बेटे सुरप्रीत सिंह कांझला ने निभाई। उनके पारिवारिक सदस्यों के अलावा सुखदेव सिंह ढींडसा, अमरजीत सिंह टीटू, मलकीत सिंह चंगाल, परमजीत सिंह खालसा, भूपिदर सिंह भलवान, सुखविदर सिंह धांदरा, गुरविदर सिंह, परमजीत सिंह बाठ व गुरमीत सिंह माहमदपुर उपस्थित थे।