आग लगने से सात एकड़ गेहूं की फसल राख
नजदीकी गांव छाजली के खेतों में आग लगने से करीब सात एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 05:56 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 05:56 PM (IST)
संवाद सूत्र, सुनाम (संगरूर)
नजदीकी गांव छाजली के खेतों में आग लगने से करीब सात एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। चार गांव के निवासियों द्वारा ट्रैक्टर आदि उपकरणों का सहारा लेकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। पीड़ित शेर सिंह निवासी छाजली ने बताया कि आग लगने वाली जमीन में चार एकड़ उसकी खुद की है और बाकी तीन एकड़ ठेके पर ली हुई थी। आग लगने से उसका चार लाख रुपये का नुकसान हो गया है। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ईकाई छाजली के प्रधान हरी सिंह ने सरकार से मांग की है कि पीड़ित किसान को मुआवजा देकर राहत प्रदान की जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें