यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणाम से मनाई खुशी
संगरूर कांग्रेस यूथ का चुनाव जीतने वाले गुट ने खुशी बनाई।
जागरण संवाददाता, संगरूर :
पंजाब यूथ कांग्रेस के चुनावों में विजेता रहे दर्शन कांगड़ा के पुत्र साजन कांगड़ा व कांगड़ा गुट के उम्मीदवारों ने रविवार को जश्न मनाया व धार्मिक स्थानों पर नतमस्तक हुए। समर्थकों ने कैप्टन अमरिदर सिंह, पूर्व विधायक विधायक केवल सिंह ढिल्लों सहित यूथ कांग्रेस जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए। नवनियुक्त प्रांतीय महासचिव हरजिदर कौर चब्बेवाल, विधानसभा संगरूर के प्रधान साजन कांगड़ा, जिला उपप्रधान अराधना कांगड़ा, जिला महासचिव बेबी कौर व सुखविदर कौर भारी काफिले सहित पहले भगवान वाल्मीकि सरोवर- रामायण भवन व मंदिर श्री महाकाली देवी जी में नतमस्तक हुए। इसके बाद उन्होंने अपने काफिले के साथ शहर के मुख्य बाजारों में अपने समर्थकों सहित रैली करते हुए गुरुद्वारा मस्तुआना साहिब में माथा टेका। नवनियुक्त विधानसभा के प्रधान साजन कांगड़ा ने कहा कि जिस उम्मीद से कांग्रेस पार्टी के नौजवान नेता राहुल गांधी द्वारा योग्य उम्मीदवारों को आगे लाने के लिए यूथ कांग्रेस के चुनावों की प्रक्रिया शुरू की है वह उनकी उम्मीदों पर खरे उतरने की कोशिश करेंगे। उनके परिवार द्वारा पिछले काफी लंबे समय से कांग्रेस का झंडा फहरा रखा है व आगे भी कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराए रखेंगे। उनके साथ कांग्रेसी नेता दर्शन कांगड़ा, लखमीर सिंह सेखों, अमन चोपड़ा सहित अन्य कांग्रेसी वर्कर उपस्थित थे।