महिलाओं ने एकजुट होकर मनाया तीज का त्योहार
जागरण संवाददाता, संगरूर : भारतीय योग संस्थान की महिला शाखा द्वारा तीज का प्रोग्राम सिटी हॉर्ट
By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 03:29 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 03:29 PM (IST)
जागरण संवाददाता, संगरूर : भारतीय योग संस्थान की महिला शाखा द्वारा तीज का प्रोग्राम सिटी हॉर्ट होटल मे आयोजित किया गया। प्रोग्राम में सभी महिला योग साधकों ने भाग लिया। प्रोग्राम का मुख्य आकर्षण अलोप हो रहा। चरखा, चाटी की लस्सी व विरसे से जुड़ी अन्य संबंधित वस्तुएं व रंगारंग सभ्याचारक प्रोग्राम तीज की शान रहे। योग इकाई की प्रधान किरण बाला ने साधकों को अपने बच्चों को पंजाबी विरसे संबंधी जानकारी देने, बाहरी बाजारी वस्तुएं न खाने, योग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। प्रोग्राम में रीटा गर्ग, नीशा अग्रवाल, नीलम मित्तल, सुमन, सुनिधि, रजनी, तानिया आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें