धमकी से सहमे व्यक्ति ने लगाया फंदा, केस
गांव कनकवाल भंगुआं में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी। दरअसल नैब सिंह वासी कनकवाल भंगुआ ने शाम को घर पर कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
संवाद सूत्र, संगरूर : गांव कनकवाल भंगुआं में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी। दरअसल, नैब सिंह वासी कनकवाल भंगुआ ने शाम को घर पर कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक के पुत्र यादविदर सिंह ने बताया कि पिता का बिदर सिंह, मेलो कौर व केसर सिंह और महेंद्र सिंह सरपंच के साथ जमीनी विवाद का केस अदालत में चल रहा है। जब भी वह (पिता) पेशी के लिए जाते थे तो उक्त व्यक्ति धमकाते थे। जिस पर वह अकसर आत्महत्या करने की बात करते, लेकिन उन्हें समझाकर रोकता रहा। शनिवार को भी ऐसा ही हुआ, समझाने के बाद भी उन्होंने घर में तुड़ी वाले कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पता लगते ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना धर्मगढ़ के एएसआई हरमिदर सिंह ने बताया कि यादविदर सिंह के बयानों पर बिदर सिंह, केसर सिंह, महेंद्र सिंह व मेलो कौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर पड़ताल आरंभ कर दी।