नेकी करें, बुराई रहें दूर : मुनि जी
अहमदगढ़ (संगरूर) स्थानीक गांधी चौंक में जैन मुनि चातुर्मास के लिए विराजमान तपस्वी ओम मुनि व धर्म प्रभावक सौरभ मुनि महाराजा युवाप्ररेक विज्ञान मुनि महाराजा ने प्रवचन देते हुए कहा कि हर किसी को अपना जीवन महान बनाना चाहिए। महान बनने के लिए व्यक्ति को नेकी के कार्य करना व बुराई से बचना चाहिए।
संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ (संगरूर) : गांधी चौक में जैन मुनि चातुर्मास के लिए विराजमान तपस्वी ओम मुनि व धर्म प्रभावक सौरभ मुनि महाराजा युवा प्रेरक विज्ञान मुनि महाराजा ने प्रवचन देते हुए कहा कि हर किसी को अपना जीवन महान बनाना चाहिए। महान बनने के लिए व्यक्ति को नेकी के कार्य करना व बुराई से बचना चाहिए। अपने जीवन में अ¨हसा, संयम, तप व सेवा द्वारा जीवन को सार्थक करना चाहिए। आज वर्तमान में हर व्यक्ति सुखी व संपन्न होना चाहता है, लेकिन अच्छे कर्म करना नही चाहता। जब तक अच्छे कर्म नही करता, तब तक कोई भी व्यक्ति महान नही बन सकता। सुखी होने का सबसे महान उपाय है- अपनों में संतुष्ट होना व अच्छे कर्म करते रहना। स्वामी जी ने कहा कि जीवन का सबसे बड़ा सच मृत्यु है। इस दुनिया में कोई धर्म व कर्म को माने या ना माने। ईश्वर की सत्ता को माने या ना माने, ¨कतु मौत को आस्तिक हो या नास्तिक सभी मानते है। आत्मा का शरीर से अलग हो जाने का नाम मृत्यु है, क्योंकि जब तक शरीर और आत्मा का संबंध है।