अरुण आर्य भाजपा मंडल धूरी के अध्यक्ष बने
बेनड़ा भारतीय जनता पार्टी मंडल धूरी की बैठक दौरान अरुण आर्य को भाजपा मंडल धूरी का प्रधान बने।
जेएनएन, बेनड़ा (संगरूर) : भारतीय जनता पार्टी मंडल धूरी की बैठक दौरान अरुण आर्य को भाजपा मंडल धूरी का प्रधान चुन लिया गया। बैठक में में भाजपा जिला संगरूर के प्रधान रणदीप दियोल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में सरजीवन जिदल, सुनील गोयल डिपल व ब्रजेश्वर गोयल ने शिरकत की। दियोल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश तरक्की के रास्ते चला है। गतिशील और दूरदर्शी सोच के मालिक नरेंद्र मोदी ने बड़े फैसले लेकर देश की आर्थिकता मजबूत की गई है। विरोधी दलों द्वारा अलग-अलग संशोधन बिलों के किए जा रहे गलत प्रचार के बारे में उन्होंने कहा कि कोई भी कानून किसी भी नागरिक से नागिरकता वापस नहीं लेता, बल्कि अलग-अलग देशों से पीड़ित व्यक्तियों को नागरिकता प्रदान करता है, परंतु विरोधी दलों द्वारा इस मामले को लेकर देश के लोगों को गुमराह किया जा रहा है। भाजपा इन बिलों की वास्तविकता बूथ स्तर पर जाकर लोगों को जागरूक करेगी।
नवनियुक्त प्रधान अरुण आर्य ने मिली जिम्मेदारी व पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी जिम्मेदारी को इमानदारी से निभाएंगे। जिला उप प्रधान ब्रजेश्वर गोयल, जिला सचिव कमलजीत गर्ग, अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला प्रधान रणदीप दियोल को सम्मानित किया गया। इस मौके प्रदीप गर्ग, विकास जैन, नरेंद्र कुमार, सोमप्रकाश आर्य, नवदीप कुमार, कोमलदीप जोशी, राजिदरपाल हृदय, सुमित्रा शर्मा, चंद्र शेखर लक्की, भाई अंगद, यश कुमार, भूपेश जिदल, पूर्व पार्षद जगदेव जिदल, प्रकाश सिंह सोही मंडल प्रधान देहाती आदि उपस्थित थे।