सुखबीर बादल के रवैये से परेशान टकसालियों ने किया किनारा : छज्जू सिंह
लहरागागा शिअद प्रधान पार्टी के सीनियर नेताओं को पार्टी से निकालने की बजाए खुद बदलें।
जेएनएन, लहरागागा (संगरूर) : शिअद के प्रधान सुखबीर बादल को पार्टी के सीनियर नेताओं को पार्टी से निकालने की बजाय पार्टी प्रधान की कुर्सी पर किए कब्जे को छोड़ना चाहिए। उक्त बात शिरोमणि अकाली दल के नेता छज्जू सिंह सराओं कालबंजारा ने सुखबीर बादल द्वारा वरिष्ठ अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींडसा व परमिदर सिंह ढींडसा को पार्टी से निलंबित किए जाने के रोष में व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए कुर्बानी देने व जेल काटने वाले सीनियर अकाली नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, सेवा सिंह सेखवां व रत्न सिंह अजनाला ने सुखबीर बादल के रवैये से तंग आकर अलग रास्ता चुन लिया था। अब सुखदेव सिंह ढींडसा व परमिदर सिंह ढींडसा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, जिस कारण सुखबीर बादल को प्रधानगी पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल अपने रवैया छोड़कर अकाली दल को बचाने के लिए प्रधानगी पद से इस्तीफा दें। इस मौके सुखविदर सिंह बिल्लू, बाबरजीत सिंह, राजिवदर सिंह, किशन सिंह, गुरमेल सिंह आदि उपस्थित थे।