हिमाचल प्रदेश की सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पंजाबी पढ़ाई जाएगी : अग्निहोत्री
संगरूर हिमाचल प्रदेश में सैंट्रल यूनिवर्सिटी में पंजाबी पढ़ाई जाएगी।
जागरण संवाददाता, संगरूर :
हिमाचल प्रदेश की सेंट्रल यूनिवर्टी में के वाइस चांसलर कुलदीप चंद अग्निहोत्री व पूर्व चेयरमैन खादी बोर्ड पंजाब हरजीत सिंह ग्रेवाल ने वीरवार को भाजपा के सीनियर नेता सतवंत सिंह पूनिया व पूर्व भाजपा सचिव पंजाब अमनदीप सिंह पूनिया के निवास स्थल पर पहुंचे। इस दौरान अग्निहोत्री ने कहा की वह हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पंजाबी विषय को शुरू करने का प्रावधान रखा गया है। भारत में बहुत ही कम यूनिवर्सिटी में पंजाबी भाषा की पढ़ाई करवाई जाती है। यह सराहनीय है। हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पंजाबी विषय को शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व पवित्र उत्सव मनाया जा रहा है। यह पवित्र उत्सव मनाने के लि भारत वर्ष में जनता का उत्साह देखने को मिल रहा है उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी के समय पंजाब का एरिया भूखंड का नाम सप्त सिंधू अर्थात सात सागरों का देश था। सप्त सिधू देश का फैलाव कश्मीर, पाकिस्तान व पंजाब के अधिकांश भाग में था। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रेस सचिव सुरेश बेदी आदि उपस्थित थे।