मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जरूरतमंदों को फल बांटे
संवाद सहयोगी संगरूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा संगठनों ने जन्मदिन मनाया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 09:57 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 09:57 PM (IST)
संवाद सहयोगी, संगरूर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा संगरूर के प्रधान मीना खोखर की अगुआई में शहर की बस्तियों व स्लम क्षेत्रों में करीब 70 किलो फल वितरित किए। इस मौके उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा पीएम मोदी का जन्म दिन लोकसेवा के कार्य करके मनाया जा रहा है। जगह जगह मनाए जाने वाले समागमों की इसी कड़ी में उनके द्वारा जरूरमंदों में फल वितरित किए गे हैं। इस मौके पर सीनियर नेता जोगीराम साहनी, जिला प्रधान रणदीप दयोल, स्वच्छ भारत अभियान प्रभारी महिला मोर्चा पंजाब लक्ष्मी देवी, मंडल प्रधान देहाती सचिन भारदवाज, मंडल प्रधान देहाती डिपल वालिया, मंडल वाइस प्रधान रेनू गौर व नीरू तुली शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें